
इधर, भींडर कस्बे के अमरपुरा खालसा ग्राम में देर रात से तेज बारिश हो रही है। जिससे इस गांव के कई घरों में पानी भर गया है। बस्तियां जलमग्र नजर आ रही है। ग्रामवासी एक दूसरे को फोन पर हालात की जानकारी ले रहे हैं। इधर, उदयपुर-भींडर मुख्य मार्ग पर अमरपुरा की सड़कों पर चार से पांच फीट पानी बहने से सड़क नदी के रूप में परिवर्तित हो गई है। कानोड़ के सारंगपुरा गांव में भी पानी घुस गया है। अच्छी बारिश के चलते जिले के कई कस्बों में तालाब व जलाशयों में पानी की अच्छी आवक होने से वे लबालब होकर छलक गए है।