
उदयपुर शहर में देर रात तीन बजे से बारिश का दौर जारी है, जो सुबह 8.30 बजे तक जारी रही। इस बीच कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के समाचार भी मिले हैं। बारिश का दौर एक घंटा रूकने के बाद 9.30 बजे फिर बारिश की फुहारें शुरू हुई जो दोपहर 11 बजे तेज बूंदाबांदी मेंं बदल गई जो दोपहर 12.30 बजे तक जारी रही। अंचल के डूंगरपुर व बांसवाड़ा में भी लगातार बारिश से डूंगरपुर का मारगिया बांध ओवरफ्लो होकर इस पर 15 सेमी की चादर चल रही है वहीं बांसवाड़ा जिले के सुरवानियां बांध के ओवरफ्लो होने से इसके 4 गेट चार-चार फीट खुले हुए हैं।