
फतहसागर छह फीट खाली : उदयपुर में देर रात करीब 12 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। फतहसागर का जलस्तर सात फीट पार हो गया है। अब यह छह फीट खाली है। इधर, पीछोला में सीसारमा नदी से लगातार आवक को देखते हुए इसका जलस्तर सात फीट चार इंच होने के बाद इसका पानी लिंक नहर से फतहसागर में छोड़ दिया गया है। सीसारमा नदी आज सुबह दो फीट दो इंच व चिकलवास फीडर एक फीट छह इंच के वेग से बह रही है।