उदयपुर-राजसमंद में बारिश से नदी-नाले उफान पर, रेलमगरा में युवक बहा, देखिए वीडियो

कोटड़ी-दरीबा रोड़ पर 4 किलोमीटर तक सड़क पर तेज बहाव, कई कस्बों के घरों में घुसा पानी

3cf549e4-0763-44f7-82fd-8ab2c5d37dc4

उदयपुर। जिले में मेघ अपनी पूरी मेहरबानी दिखा रहे है। अंचल बारिश से तरबतर हो गया है। जयसमंद में बीते 24 घंटों में चार इंच, सलूम्बर व केजड़ में तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश से कई नदी नाले उफान पर है। भींडर के अमरपुरा गांव में तेज बारिश से घरों में पानी भर गया। वहीं राजसमंद जिले के दरीबा व रेलमगरा गांव पूरी तरह जलमग्र हो गए है। हाइवे की सड़क के पास से रास्ता बनाकर गांवों से पानी बाहर निकालने की कवायद की जा रही है। रेलमगरा गांव में पानी के बहाव के साथ एक युवक के बहने की भी प्रशासन ने पुष्टि की है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top