जोश में दूल्हा खो बैठा अपने होश और दुल्हन पहुँच गयी हॉस्पिटल

शादी-ब्याह के खुशनुमा माहौल में नाचना गाना तो होता ही है। लेकिन यह नाच गाना इस दूल्हा-दुल्हन के लिए एक बुरा सपना बन गया। हुआं यूं कि दूल्हे कि एक हरकत ने दुल्हन को अस्पताल पहुंचा दिया। विवाह समारोह में दूल्हा और दुल्हन भी मेहमानों के साथ डांस में शामिल होना चाहते थे। जैसे ही दूल्हा रिसेप्शन हॉल में दाखिल हुआ उसने सबसे पहले अपना कोट उतारा और नाचती हुई दुल्हन को डांस फ्लोर पर आगे भेज दिया। फिर पीछे से खुद भी कलाबाजियां खाता हुआ दुल्हन के नजदीक पहुंच गया। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब वह अपना संतुलन नही बना पाया और उसकी लात दुल्हन के मुंह पर जाकर लगी और दुल्हन गिर पड़ी। मुंह पर चोट लगने के कारण दुल्हन को तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

Check Also

इस वजह से उलझन में थीं ये अभिनेत्री, अक्षय कुमार ने की मदद

मुंबई। ईशा गुप्ता का कहना है कि वे फिल्म ‘रुस्तम’ में अपने निगेटिव रोल को लेकर …