पाकिस्तान की हॉट मॉडल कंदील बलोच की हत्या, कभी विराट कोहली पर हुई थी फिदा!

पाकिस्तान की विवादित हॉट मॉडल कंदील बलोच की आज (शनिवार को) मुलतान में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके भाई पर लगा है। हत्या को लेकर मीडिया में दो तरह की खबरें आ रही हैं। पहली रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि भाई ने गोली मार कर हत्या की। दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि भाई ने गला दबाकर हत्या की।  अब रिपोर्ट आ रही है कि पहले गला दबाया गया फिर गोली मारी। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।वारदात के बाद से कंदील का भाई फरार है। खबर है कि उसका भाई उसके फेसबुक पोस्ट से नाराज था।

कंदील बलोच सलमान खान के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 10’ की प्रतिभागी बनने वाली थीं। पाकिस्तान की इस मॉडल का नाम इसमें सबसे ऊपर था। बता दें कि कंदील बलोच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाहरूख खान पर टिप्पणी करने और विराट कोहली को लव मैसेज भेजने को लेकर बीते दिनों चर्चा में आई थी। पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अपने प्यार का इजहार किया था। बलोच ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर उनसे एक अपील की थी। बलोच ने कोहली से कहा था कि वह इस पाकिस्तानी महिला (बलोच) के लिए अनुष्का को छोड़ दें…! वीडियो में बलोच ने कहा, ‘ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो..।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top