रघुराम राजन ने कहा, मैं पीएम मोदी पर कुछ भी बोला तो समस्या हो जाएगी

रिजर्व बैंक से अगले माह विदा हो रहे गवर्नर रघुराम राजन ने फिर विवादित बात कही है। एक साक्षात्कार में राजन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ भी कहेंगे तो बखेड़ा खड़ा होगा।

साक्षात्कार में उनसे मोदी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि इसका उत्तर टाल दूं, मैं जो भी कहूंगा, वह समस्या पैदा करने वाला होगा। इसलिए मैं इसे टालना चाहूंगा। असहिष्णुता पर बहस से लेकर सरकार की अग्रणी मेक इन इंडिया योजना तक उनके विचारों से विवाद उठ चुके हैं।

राजनीति में आने से इनकार

4 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद राजन एक बार फि र पढ़ाने का कार्य करेंगे। चर्चा है कि उनके बड़बोलेपन की वजह से ही सरकार ने उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया। बुधवार को ही राजन ने कहा था कि वह दोबारा मौका चाहते थे, लेकिन घिनौनी राजनीतिक आलोचना की वजह से उन्होंने विदाई लेना उचित माना। राजन ने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top