महिला का मर्डर बना सस्पेंस, बच्चों ने कहा- मां से मिलने आते थे कई अंकल

पुलिस पूछताछ में नीरू के बच्चों ने बताया है कि घर पर मम्मी के पास दो-तीन अंकल आते रहते थे। बच्चों ने बताया है कि अंकल के आने के बाद मम्मी हमें खेलने के लिए या किसी काम से बाहर भेज देती थी। इसके अलावा फोन पर भी बात करती रहती थी। इसी प्रकार से पड़ोसियों का कहना है कि जब भी नीरू गेट खोलती थी। शक की दृष्टि से इधर उधर देखकर खोलती थी। नीरू के घर में अक्सर लोगों का आना जाना देखा गया है। पुलिस ने सभी बयान दर्ज करके, इस मामले को ट्रेस करना शुरू कर रखा है। अब तक पुलिस का दावा है कि उन्होंने जो कड़ियां जोड़ी हैं। आपस में जुड़ती जा रही है। इसलिए मामला शीघ्र ही ट्रेस होने की संभावना है। पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और टीमें गठित कर रखी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top