
उदयुपर। सराड़ा क्षेत्र में बारातियों से भरी बस जयसमंद पाल पर चढ़ाई करते समय अंनियत्रित होकर 50 फीट खाई में लटक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को नीचे उतारा गया। थानाधिकारी हनुवंतसिंह ने बताया कि अदवास गांव से शंकरलाल ढोली के बेटे की बारात बस से चावंड जा रही थी। जयसमंद की पाल पर चढ़ते समय बस अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में लटक गई। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचा और बारातियों को नीचे उतारा गया।