दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देंगी करीना कपूर खान!

अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग अगस्त में शुरू कर देंगी। करीना के दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देने की उम्मीद है।

करीना के गर्भवती होने की खबर रविवार को सार्वजनिक होने के तुरंत बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या वह ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग पूरी करेंगी या नहीं। इस फिल्म में सोनम कपूर उनके साथ काम कर रही हैं और यह उनकी बहन रिया कपूर के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है।

सोनम, करीना, स्वरा भास्कर और नवोदित अभिनेत्री शिखा तलसानिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘खूबसूरत’ फेम शशांक घोष कर रहे हैं। फिल्म आधुनिक भारतीय नारियों की कहानी को बयां करती है। इसमें सोनम और करीना अच्छी सहेलियों की भूमिका निभा रही हैं।

रिया ने यहां एक वक्तव्य में कहा, ‘बेबो (करीना का घर का नाम) बेहद पेशेवर हैं और वह अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हमारी फिल्म की भावना के अनुरूप करीना अपना काम और जीवन सामान्य तरीके से आगे बढ़ाने जा रही हैं। हमें गर्व है कि वो हमारी फिल्म में हैं।’ ‘आएशा’ फिल्म की निर्माता रहीं रिया ने कहा कि वह करीना और सैफ के लिए बेहद खुश हैं, जिनका पहला बच्चा इस साल दिसंबर में होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top