एक ही रात में चोरों ने 9 दूकानों पर किया हाथ साफ

उदयपुर। बीती रात चोरों ने धमाल मचाते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में एक ही रात मे बेखौफ होकर 9 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें लगभग लाखों रुपये की चोरी का अनुमान है। प्रतापनगर चौराहे, हिरणमगरी, खेमली स्टेशन और फतहनगर क्षेत्र में एक ही रात में 9 दूकानों पर चोरों ने धावा बोला। खेमली स्टेशन क्षेत्र की सात व प्रतापनगर क्षेत्र की 2 सोने चांदी की दूकानों पर ताले तोड़कर हजारों रुपए का माल चोरी कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर क्षेत्र की दूकानों में चोरी करने आए चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि दूकान मालिक नकदी व जैवर अपने घर ले जा चुके थे। वहीं दूसरी और हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सेक्टर 4 चोराहे की 150 फीीट रोड पर मानवता पान केबिन के चोरों ने ताले तोड़ दिये।

इधर, प्रतापनगर पुलिस हार्दिक की गश्त में लगी हुई थी, दूसरी ओर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। गश्त होने के बाद भी हुई चोरी से क्षेत्रवसियों में असंतुष्टी का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि गस्त के बाद भी मुख्य चौराहे पर चोरी हो जाए तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा।

डबोक थान क्षेत्र के खेमली में देर रात एक के बाद एक दूकानों पर ताले तोड़े गए जिसमें से सेनेटरी, पशु आहार, कपड़े की दूकाने शामिल है। चोरों वहां से नगदी व सामन चुरा ले गये। खेमली क्षेत्र में डेढ़ माह में चौथी चोरी हुई है। जिसका क्षेत्रवासियों ने रोष जताया है। दूसरी ओर फतहनगर नगर चौराहे पर रेल्वे फाटक के पास स्थित सोने-चांदी की दूकान पर रात्रि में चोर सटर ऊंचा कर अन्दर घूसे और नगदी ले गये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top