तोपों की सलामी के साथ वीर पत्ता की प्रतिमा का अनावरण

आमेट के केलवा चौराहे पर लगाई प्रतिमा समारोह, महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ रहे मौजूद

maharana mahendra singh ji mewar

 

आमेट। नगर के वीर पत्ता सर्कल केलवा चौराहे पर स्थित नगर पालिका के सर्कल पर महाराणा महेंद्र सिंह विश्व राज सिंह मेवाड़ ने तोपों की सलामी के साथ अश्वारूढ़ वीर पत्ता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। मेवाड़ दरबार का केलवा चौपाटी पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यहां से शाही लवाजमे के साथ आमेट पहुंचे। वीर पता की प्रतिमा अनावरण के बाद वाहन रैली के साथ राजमहल में आमेट रावत जयवर्धन सिंह का राज्याभिषेक हुआ।

समारोह में महाराणा महेंद्रसिंह मेवाड़ ने कहा कि इतिहास के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने का उद्देश्य रखें। अपने माता-पिता, गुरु और अतिथियों का सत्कार करें। भीड़ का अनुसरण नहीं करें। सोच समझ कर अनुसरण करें। महाराणा महेंद्रसिंह मेवाड़ का सुबह 10 बजे केलवा चौपाटी पर राजपूतों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। स्वागत के बाद बाइक रैली के साथ एक मार्बल गोदाम के गेस्ट हाऊस पहुंचे। जहां स्वागत के बाद आमेट के लिए प्रस्थान किया। दोपहर 12 बजे शाही लवाजमे के साथ आमेट पहुंचे।

वीरपता पर लिखी पुस्तक का विमोचन : समारोह मेंं ठिकाना मान्यास के रावत उम्मेद सिंह लिखित पत्ता पर प्रमाण पुस्तक का विमोचन महाराणा मेवाड़ ने किया। वीर पत्ता माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत पेश कर शब्द सुमन से उनका स्वागत किया। समारोह में मंच पर महेंद्रसिंह मेवाड़ के साथ कुंवर विश्व राज सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, रावत प्रभुप्रकाश सिंह, कुंवर जयवर्धन सिंह, महंत सीताराम दास, नारायण दास, चेयरमेन नर्बदा देवी बागवान, उप चेयरमेन हेमलता तलेसरा, भरत बागवान, अनोप सिंह, कुंदनसिंह सौंलंकी, अर्जुनसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, भंवरसिंह चूंडावत, श्याम सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

आमेट राजघराना का किया राज्याभिषेक : वाहनरैली के साथ राजमहल में पहुंचने के बाद राजमहल में आमेट राजघराने के कुंवर जयवर्धन सिंह चूंडावत का महाराणा महेंद्रसिंह ने शाही रिवाज के साथ तलवार भेंटकर मेवाड़ा पगड़ी पहनाकर राज्याभिषेक किया।

Check Also

वसुंधरा के हेलिकॉप्टर की सेवंत्री में आपात लैंडिंग, प्रशासन में हड़कंप

उदयपुर। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के सेवंत्री में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की आपातकालीन …