स्वाति सिंह के बयान के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पोक्सो के तहत केस दर्ज

swati singhलखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह बीएसपी नेता के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। सेहत बिगड़ने पर 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही स्वाति को रविवार अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर लौटते ही स्वाति ने बीएसपी के उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने उन्हें और उनकी बेटी को गाली दी थी। स्वाति सिंह के बयान के बाद लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने बीएसपी नेताओं के खिलाफ पोक्सो एक्ट लगा दिया है।

स्वाति ने रविवार को पुलिस को अपना बयान भी दर्ज कराया इसमें नसीमुद्दीन समेत उन सभी नेताओं पर पोस्को लगाने की मांग की थी जिन्होंने उन्हें, उनकी बेटी और मां को गाली दी थी। स्वाति ने पति दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह अपने पति की लड़ाई नहीं बल्कि अपनी लड़ाई लड़ रही है। पति के मामले में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह यह जरूर चाहती है कि प्रशासन ने जितनी तेजी उनके पति दयासंकर के मामले में दिखाई है, वैसी ही फुर्ती कुछ इधर भी हो जाए।
स्वाति ने कहा कि उन्हें भी न्याय चाहिए। स्वाति ने कहा कि उनके पति की मायावती से राजनीतिक लड़ाई थी, उसमें उन्हें और उनकी बेटी को घसीटा गया। स्वाति ने राजनीति में एंट्री को लेकर कहा कि उन्हें चुनाव में टिकट दिए जाने की बात करने वाले गंभीर मुद्दे को भटकना चाहते हैं। इस मामले में पॉलिटिक्स या टिकट की बात आनी ही नहीं चाहिए। स्वाति ने कहा कि उन्हें टिकट नहीं न्याय चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top