![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://hindi.udaipurkiran.com/wp-content/uploads/2016/07/reporter.jpg)
आप विडियो में देख सकते हैं कि स्टूडियो में बैठा एंकर मुस्कुराते हुए कहता है,’अब आपको एक दिलचस्प खबर दिखाते हैं। हुकूमत ने लाहौर की रिंग रोड्स समेत सिंगल फ्री रोड्स को सुरक्षित बनाने के लिए जगह-जगह ओवरब्रिज बनवा दिए हैं लेकिन इंसानों से ज्यादा जानवर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। चारे की तलाश में जाने वाले जानवरों ने कैसे इन सीढ़ियों का इस्तेमाल करना सीखा, इस बारे में देखते हैं अमीन हाफिज की खास रिपोर्ट।’
![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://hindi.udaipurkiran.com/wp-content/uploads/2016/07/reporter.jpg)
रिपोर्टर जब लाहौर के लोगों से पूछता है कि वे सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं करते तो वे कहते हैं कि उन्हें घर जाने की जल्दी रहती है। कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें ऐसे ही उछल-कूद कर सड़क पार करने का आदत लग चुकी है। रिपोर्टर भैंस के ‘जवाब’ का हवाला देते हुए कहता है जानवरों के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतरना मुश्किल है फिर वे ऐसा करते हैं। वहीं, इंसान को अपनी और दूसरों की जान की परवाह नहीं है।
सड़क सावधानी और कायदे से पार करने की सीख देना तो बिल्कुल सही है। लेकिन जानवरों का इंटरव्यू? थोड़ा ज्यादा हो गया न!
देखें विडियो
https://www.youtube.com/watch?time_continue=41&v=JrmocWe-_n4