छात्रसंघ चुनाव: टिकट पाने में कामयाब रहे नीरज सामर

उदयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्रसंघ पैनल की घोषणा कर दी। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए नीरज सामर का नाम सर्वसम्मति से घोषित किया गया।

एबीवीपी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए नीरज सामर दावेदार होंगे। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए धु्रव श्रीमाली, महासचिव पद के लिए जितेंद्रसिंह आसोलिया और संयुक्त सचिव पद के लिए भावना मेनारिया उम्मीदवार होंगी।
छात्रसंघ चुनाव: कैम्पेनिंग के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थक हुए आमने-सामने, पुलिस ने खदेड़ा

गौरतलब है कि उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव 17 अगस्त को होने हैं। इसके तहत इन दिनों कॉलेजों में चुनावी सरगर्मिया हैं। यहां अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थक नारे लगाते हुए और क न्वेंसिंग करते हुए नजर आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top