परिजनों को सुनाई आपबीती
रेश्मा के मुताबिक, वह जुलाई में मायके आ गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। 25 जुलाई को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग अब समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।