हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

53c063cf-0aae-4240-abec-87db389117f0

सूत्रों के अनुसार राजसमंद के गांव डिप्टी हॉल कांकरोली निवासी सुनील वैष्णव (30) पुत्र हीरादास वैष्णव कल शाम छह बजे दोस्तों के साथ पीपारड़ा क्षेत्र में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आया, तो उसने अपने दोस्त दिनेश खारोल को बोला कि 15 मिनट में आ रहा है और दिनेश की बाइक लेकर चला गया। देर रात दोस्तों ने कॉल किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। आज सुबह राजनगर के पीपरड़ा नर्सरी के पास वेर की भागल गांव में नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली, जहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. विष्णुकांत, एएसपी हर्ष रत्नू, राजनगर थानाधिकारी विवेकसिंह सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top