इस वजह से उलझन में थीं ये अभिनेत्री, अक्षय कुमार ने की मदद

मुंबई। ईशा गुप्ता का कहना है कि वे फिल्म ‘रुस्तम’ में अपने निगेटिव रोल को लेकर उलझन में थी। उनका कहना है कि मैं पहले इस रोल के लिए तैयार नहीं थी।

मैं यह तय नहीं कर पा रही थी कि मैं यह भूमिका निभाऊं या नहीं फिर मेरी मदद अक्षय कुमार ने की। उनसे सलाह लेने के बाद ही मैंने इसके लिए हां की।

गौरतलब है कि फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार एक नेवी अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म १२ अगस्त को प्रदर्शित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top