स्कूल की बस नदी में गिरी, 18 बच्चों को सुरक्षित निकाला

42423277-b9b0-40ee-be52-39624abddae3

उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के केसरगंज में पलकी नदी के एनिकट पर बच्चों के लेकर आ रही स्कूल बस नदी में गिर गई। ग्रामीणों ने जान पर खेलकर सभी 18 बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। केसरगंज पलकी नदी के एनिकट पर बस नदी में गिर गई। बस में 18 बच्चे सवार थे। ओवरफ्लो बह रही नदी में बस गिरने के बाद हाहाकार मच गया। लोग मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने जान पर खेलकर सभी 18 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top