गुवाहाटी में बड़ा विमान हादसा होते होते बचा, 6 लोग घायल

गुवाहाटी। गुवाहाटी में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। इंडिगो एयरलाइंस के दो हवाई जहाज टकराते-टकराते बच गए। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। इसमें 2 एयर होस्टेस शामिल हैं।

यह टक्कर इंडिगो के गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे विमान 6ई-136 और मुंबई से गुवाहाटी आ रहे विमान 6ई-813 के बीच होने वाली थी। दोनों विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इंडिगो की दो फ्लाइट एक-दूसरे के सामने आ गईं। हादसा असम के गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट का है।

जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी से मुंबई जा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 813 को मानसून के कारण उड़ान में दिक्कत हुई। तब तक फ्लाइट 250-300 फीट ऊपर उड़ चुकी थी। उसी दौरान एयरक्राफ्ट 6ई 136 उसे क्रॉस कर निकला।

इतने करीब फ्लाइट को देखते हुए पायलट ने प्रोटोकॉल एडवाइजरी को तुरंत फॉलो किया और एक सुरक्षित दूरी बनाई। बताया जा रहा है कि पायलट ने एंटी-कोलिजन डिवाइस को भी एक्टिव कर दिया था।फिलहाल दोनों विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई जा चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है।

सिक्योरिटी और फायर डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर हैं। एटीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top