सेक्स पावर की गोलियां खाई, बच्ची को जंगल लाया फिर किया ऐसा काम

rape-case

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 15 साल कि लड़की के साथ रेप और कत्ल का आरोपी गांव का ही नाबालिग निकला। पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने इस घटना के पीछे की वजह बच्ची के पिता से जमीन को लेकर चले आ रहे झगड़े को बताया। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में आरोपी इतना अंधा हुआ कि वहशीपन पर उतर आया और उसने हत्या के पहले सेक्स पावर की गोली खाकर लड़की से रेप किया और उसकी हत्या कर दी।

घटना की सुबह लगभग 9 बजे मृतक बच्ची घर से अकेली अपने स्कूल पैदल जा रही थी। तब आरोपी को अपनी योजना को अंजाम देने का मौका मिल गया। उसने वहीं सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियों खाई और बाकी बची गोलियों को वहीं पत्थर के नीचे दबाकर रख दिया। बच्ची के पास आने पर आरोपी ने उसे दोनों हाथों से उठा लिया और मुंह दबाकर घसीटते हुए पहाड़ी की तरफ ले गया। जोर-जबरदस्ती कर बच्ची के कपड़े फाड़ डाले।  बच्ची के चिल्लाने पर उसके दोनों हाथों को पकड़कर, उसके मुंह मेें फेवीक्विक लगा दिया। गुनाह छिपाने आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी।

बयान के मुताबिक, घटना के पहले आरोपी ने सुबह कोंडागांव जाकर दवा की एक दुकान ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं और फेवीक्विक खरीदा था। घटना को अंजाम देने के दो दिन पहले से ही बच्ची के साथ स्कूल जाने वाली अन्य 2 छात्राओं को मृतक बच्ची के साथ स्कूल जाने से मना करना शुरू कर दिया। आरोपी नाबालिग ने बताया कि कैसे इसी जून में उसके और मृतक बच्ची के पिता के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में हुए अपमान के चलते उसने बच्ची के पिता कि जान लेने की एक नहीं तीन बार कोशिश की थी पर कामयाब एक बार भी नहीं हुआ। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने बच्ची से बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top