![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://hindi.udaipurkiran.com/wp-content/uploads/2015/10/e0a4a6e0a4bee0a4aee0a4bee0a4a6e0a58be0a482-e0a4a8e0a587-e0a4b8e0a4bee0a4b8-e0a4b8e0a587-e0a495e0a4bfe0a4afe0a4be-gangrape-e0a4ace0a58b.jpg)
जानकारी के अनुसार एक नौजवान ने पहले एक लड़की से प्यार किया। उसके बाद दोनों के परिवारों ने आपसी सहमति से दोनों की अरेंज मैरिज कर दी। कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन फिर इस युवती का पति सैक्स करने के दौरान उसकी वीडियो बनाने लगा। अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो इसने अपने मोबाइल पर सेव कर ली। इसकी भनक पत्नी को नहीं लगी। कुछ दिनों के बाद जब उसकी पत्नी ने पति का मोबाइल लिया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। मोबाइल में उसकी अपनी अश्लील फोटो थी।
उसने पति से यह फोटो खींचने का कारण पूछा तो वह एकदम से भड़क गया और उसने यह धमकी दे डाली कि यदि उसने उसको तलाक नहीं दिया तो वह यह अश्लील फोटो वायरल कर देगा। अपने पति की इस शर्मनाक हरकत से परेशान पीड़ित युवती ने दुगरी पुलिस को शिकायत दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ लगातार मारपीट भी की जाती रही। दुगरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुगरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।