वसुंधरा के हेलिकॉप्टर की सेवंत्री में आपात लैंडिंग, प्रशासन में हड़कंप

उदयपुर। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के सेवंत्री में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अचानक इस लैंडिंग के कारण अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। राजसमंद कलक्टर, अन्य अधिकारी व एसपी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जयपुर से सिरोही जा रही थीं लेकिन मौसम खराब होने के कारण चारभुजा के सेवंत्री के खेड़ा हेलीपेड पर हेलिकॉप्टर की आपातकाल लैंडिंग करा दी गई। चारभुजा व सेवंत्री के आसपास जोरदार बरसात हो रही है। इस कारण खेड़ा में ही मुख्यमंत्री रूकी हुई हैं।

सीएम के आने की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजसमंद कलक्टर अर्चना सिंह व कुंभलगढ़ एसडीएम तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी भी पुलिस जाब्ते के साथ तैनात हैं। मौसम खुलते ही मुख्यमंत्री गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top