पंखे से लटक युवक ने की आत्महत्या

उदयपुर। अंबामाता क्षेत्र में रात्रि को एक यवुक ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आलू फैक्ट्री कच्ची बस्ती पुला निवासी अजय (21) पुत्र रमेश खटीक कल शाम को खाना-खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। आज सुबह परिजनों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो अजय पंखे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पंहुची और शव  को नीचे उतारा गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top