उदयपुर। खेत पर काम करते समय छात्र को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना डबोक थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार डबोक के बंजाराखेड़ा निवासी मुकेश (१८) पुत्र गोरीलाल बंजारा मंगलवार शाम सात बजे खेत पर आवारा पशुओं की निगरानी के लिए गया था, रात में खेत पर बल्ब जलाते समय करंट लग गया और मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।