साइकिल सवार ने डबाेक थानाधिकारी को मारी टक्‍कर, गंभीर घायल

उदयपुर। डबोक थाने से करीब सौ मीटर पहले शनिवार रात हुए एक्सीडेंट में थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह आढ़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर तत्काल थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे और थानाधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डबोक थाना पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद थानाधिकारी ईवनिंग वॉक पर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। लौटते समय थाने से सौ मीटर पहले ढलान पर तेज गति से साइकिल पर आता युवक अंधेरा होने के कारण सीधे थानाधिकारी से जा टकराया।

साइकिल चलाने वाले घणोली निवासी हीरालाल डांगी सिक्योरिटी गार्ड को मामूली चोट आई, लेकिन टक्कर से गिरे थानाधिकारी का सिर डिवाइडर से टकरा गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मी थानाधिकारी और सिक्योरिटी गार्ड को हॉस्पिटल ले गए। थानाधिकारी निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं सिक्योरिटी गार्ड डिस्चार्ज हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top