राजस्थान: युवती से पहले किया GANG RAPE, फिर प्रेग्नेंट हुई तो जहर देकर मार डाला

भरतपुर। जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव खेंचातान में एक लड़की की दुखद दास्तां सामने आई है। गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई लड़की को आरोपियों ने जहर देकर मार डाला। मृतका के पिता ने जुरहरा थाने में ढाई माह पूर्व उसकी पुत्री के साथ गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा गैंगरेप करने, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने और बुधवार को दवाई देने के बहाने जहर की गोली खिला देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुरहरा थानाधिकारी केशरसिंह चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खैंचातान निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है कि लगभग 2 माह 15 दिन पहले उसकी पुत्री गांव के ही जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी, तो वहां पर गांव के ही इरशाद, सुबेदीन, आरिफ व शब्बीर ने उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे घर पर बताने पर मारने की धमकी दी, साथ ही 3 अगस्त की रात्रि को उमर ने उसकी पुत्री को मारने की नीयत से दवाई बताकर गोली खिला दी, जिससे उसकी तबियत खराब होने लगी।

परिजन लड़की को जुरहरा के राजकीय किरोड़ीलाल स्वर्णकार अस्पताल में ले आए, जहां चिकित्सकों ने पीडि़ता को ढाई माह के गर्भ से बताया व उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे आरबीएम भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top