यूपी पुलिस की काली करतूत: नशेड़ी दरोगा ने पहले मां फिर बेटी संग की गंदी बात

लखनऊ. आइये हम आप को यूपी पुलिस के एक दरोगा के ऐसे चेहरे के बारे में बताते हैं जिसे सुनकर आप के कान खड़े हो जायेंगे। वर्दी के नशे में चूर इस दरोगा ने एक महिला और उसकी बेटी की इज्जत पर हमला कर उनके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसके सामने उसकी जवान बेटी के अश्लीलता कर रेप का प्रयास किया। साथ ही उसके गुप्तांगों को नोचा-खसोटा। दरोगा की इस शर्मनाक हरकत से पीड़िता के गुप्त अंगों पर चोटें आईं हैं।

पीड़िता ने इसकी सूचना दो बार पुलिस को 100 नम्बर दयाल कर पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर झांकने तक नहीं गई। उधर दरोगा पीड़िता के परिवार को धमका रहा है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की इसके बाद विभागीय मामला होने के कारण चिनहट पुलिस ने पीड़िता को पीली पर्ची काटकर चलता कर दिया। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दारोगा ने पीड़िता से किया रेप का प्रयास
चिनहट थानाक्षेत्र के कांति पुरम देवा रोड पर रहने वाले मनोज मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी विमला मिश्रा बेटी सपना मिश्रा (सभी नाम काल्पनिक) के साथ रहते हैं। विमला का आरोप है पिछली 31 जुलाई को रात करीब 11 बजे उनके पड़ोस में रहने वाला हसनगंज उन्नाव में तैनात दरोगा अरविन्द कुमार मिश्रा नशे में धुत होकर सीधे कमरे में घुस आया और खींचते हुए कपड़े उतारने लगा। विरोध करने पर दरोगा ने कपड़े फाड़ दिए और रेप का प्रयास करने लगा। चीखने की आवाज सुनकर जब उनके बच्चे दरोगा के चंगुल से छुड़ाने आये तो दारोगा ने उन्हें पीट दिया।

पीड़िता की बेटी के नाजुक अंगों को नोचा-खसोटा
पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि जब बच्चे छुड़ाने आये तो दरोगा ने उनकी बेटी को पकड़ लिया और कहने लगा कि तुम अपनी मां से ज्यादा सुन्दर हो आज मैं तुम्हे प्यार करूंगा। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को सौ नम्बर पर सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर झांकने तक नहीं गई। तब तक दरोगा ने धमकी देते हुए पीड़िता की बेटी के कपड़े फाड़ दिए और पिटाई करने लगा। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने पीड़िता की बेटी के नाजुक अंगों को नोचा-खसोटा इससे उसके गुप्तांगों पर चोटें आयीं हैं।

दारोगा बेटी से बोला बताता हूं कैसे पैदा होते हैं बच्चे
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने बेटी के नाजुक अंगों को नोचते हुए कहा आज तुम्हें मैं मां बना दूंगा, आज बताता हूं कैसे बच्चे पैदा होते हैं। आरोप है इस दौरान दरोगा मुंह खोलने पर धमकी देता रहा। दरोगा के जाने के बाद भी पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर झांकने तक नहीं गई। आरोप है दरोगा अब परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

चौकी इंचार्ज ने भी भगाया और धमकाया
पीड़िता ने बताया इसकी शिकायत जब वह चिनहट थाने पर गई तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। आरोप है चौकी इंचार्ज मटियारी चौराहा संजीव सिंह ने उसे डपट कर भगा दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसएसपी से मिली और उनसे लिखित शिकायत की। इसके बाद चिनहट पुलिस ने उसे पिली पर्ची काटकर चलता कर दिया। एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने अब पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में जब आसीवन थाना प्रभारी रामलखन पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया दारोगा पिछले दो महीने से इलाबाद सिविल लाईन थाने में मालखाने का चार्ज लेने गया है उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top