मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी में बहा पुल, दो बसें लापता, हेलिकॉप्टर से हो रही खोज

रायगढ़। मुंबई से तकरीबन 175 किलोमीटर दूर गोवा-मुंबई हाईवे पर देर रात 12 बजे के आसपास सावित्री नदी पर बना ब्रिज पानी में बह गया। पानी में बहे ब्रिज के साथ-साथ 2 स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस समेत 15 दोपहिया वाहन अभी भी लापता हैं। इन्हें खोजने के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ-साथ हेलिकॉप्टर भी लगाया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना के बाद से खेड से महाड जा रही राज्य परिवहन की दो बसें भी लापता बताई जा रही हैं। एक बस में सवार 22 यात्री भी लापता है। घटनास्थल स्थल पर बचाव दल पहुंच गया है। मौके पर 300 एनडीआरएफ जवान राहत कार्य में लगे हैं। पुणे और मुंबई से एनडीआरएफ की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हुई हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फाड़णवीस ने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी से बात कर राहत कार्य की जानकारी ली है।  इस दुर्घटना के बाद मुंबई-गोवा हाईवे ठप पड़ गया है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा सकती है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पानी में बही दोनों बसों में सवार यात्रियों का कोई भी पता नहीं चला है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी लापता हैं। स्थानीय पुलिस की सहायता से राहत कार्य शुरू हो चुका है। भीड़ को देखते हुए पास बने नए ब्रिज से गाड़ियों को पास करवाया जा रहा है।

भारी बारिश से आ रह है दिक्कत

पिछले 2 दिनों से रायगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। यहां की ज्यादातर नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति है। भारी बारिश और पुल के पास जलभराव की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। यहां पर दो समानांतर पुल थे, एक नया पुल है और एक का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 110 साल पहले हुआ था। पुराने वाला पुल ढह गया है। शुरुआती जांच में ब्रिज टूटने की वजह पानी का हाईप्रेशर बताया जा रहा है।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह हालात पर नजर रखे हुए हैं। सीएम ने ट्वीट किया, ‘यहां दो पुल हैं। एक नया और एक अंग्रेजों के समय में बना था। पुराना वाला टूट गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top