पत्थर मार-मारकर युवक की हत्या

सूत्रों के अनुसार बिहार निवासी रंजेश पुत्र त्रिरवत यादव जो प्रतापनगर थाना क्षेत्र के टीलाखेड़ा गावं के उदयसागर के पेटे में बन रही निर्माणाधीन होटल में काम करता था, जिसकी रात्रि को अज्ञात लोगों ने पत्थरों से मार-मारकर हत्या कर दी और शव होटल के पास ही फैंक दिया। सुबह जब गावं वालोंं ने तालाब किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या पत्थर मारकर की गई थी। मृतक उदयसागर तालाब पेटे में बन रही होटल में काम करता था। जिससे रात्रि को 9 बजे तो उसके मित्रों के साथ देखा गया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर,आरोपियों की तालश शुरू करा दी है। पुलिस परिजनों व परिचितों से पूछताछ  कर रही है। मृतक अपने साले व भाई के साथ यहां काम करता था।

साथ बैठकर शराब पी और मार डाला :  अनुमान लगाया जा रहा है कि रात्रि को मृतक ने आरोपियों के साथ शराब पार्टी की होगी, उसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई होगी तो सभी ने उस पर हमला कर दिया होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top