देबारी चौराहे पर फिर हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौत

उदयपुर। देबारी चौराहे पर पिड़वाड़ा की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों बेमला (कुराबड़) निवासी है। टे्रलर ड्राइवर की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ। आरोपी ट्रेलर ड्राइवर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बेमला निवासी डूंगरसिंह (25) पुत्र झामेश्वसिंह व गोविंदसिंह (24) पुत्र समरसिंह देबारी की तरफ से शहर की ओर आ रहे थे। इसी बीच देबारी चौराहे पर पिंडवाड़ा की तरफ  से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में लिया। ट्रेलर ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में में रखवाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्तकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद चित्तौड़ मार्ग पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top