गोगुन्‍दा थानाधिकारी भैयालाल से पिस्‍टल सिखाते हुए फायर, लाइन जाजिर

l_pistol-1463379080

उदयपुर। गोगुन्दा थानाधिकारी भैयालाल आंजना थाने में अपने स्‍टॉफ को पिस्‍टल लोड करना सिखा रहे थे, लेकिन सिखाते समय फायर हो गया और एएसआई भगवत नाथ बाल बाल बच गए। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गोगुन्‍दा थानाधिकारी भैयालाल आंजना तीन दिन पहले अपने थाने में अधिनस्‍थ पुलिस वालों को पिस्‍टल लोड करवानाा सिखा रहे थे। उसी दौरान उनसे फायर हो गया पास खड़े सारे जवान इस फायर से सहम गए। फायर से पास खड़े एएसआई भगवत नाथ बाल बाल बचेे। विश्‍सवसनीय सूत्रों के अनुसार भैयालाल ने शराब पी रखी थी और घटना को छुपाने में लगे हुए थे। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रप्रसाद गोयल ने घटना की गंभीरता समझते हुए भैयालाल को तत्‍काल लाइन जाजिर कर दिया है। इस खबर से पूरा पुलिस प्रशासन सकते में आ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top