उदयसागर में युवक डूबा

उदयपुर। उदयसागर झील में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव मुर्दाघर में रखवाया है। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी हारू उर्फ सुनील रॉय मंगलवार शाम को उदयसागर पर नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह अंदर गिर गया।

वहां पर मौजूद लोगों के हल्ला पर सुनील के साथी मजदूर आए, जिन्होंने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में नावों द्वारा उसकी तलाश की गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची शव को बाहर निकाला गया और एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि यह युवक एक फैक्ट्री में काम करता था और साथी मजदूरों के पास उसका स्थाई पता नहीं है। इसी कारण पूरा पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह पश्चिम बंगाल में ई-मेल भेजकर मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top