उदयपुर नगर निगम में 6 सहवृत पार्षद मनोनीत, 15 दिन तक किसी को पता नहीं

उदयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर नगर निगम उदयपुर में 6 सहवृत पार्षद मनोनीत किए हैं। खास बात यह है कि मनोनयन का यह आदेश स्वायत्त शासन विभाग ने 4 जुलाई को जारी कर दिया था, लेकिन उदयपुर में भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी 15 दिन बाद मंगलवार को मिली।

यह नियुक्ति राज्य सरकार के अगले आदेश या पालिका बोर्ड की अवधि जो भी पहले हो तक के लिए होगी। महेंद्र पाल सिंह लिखारी, विजय लक्ष्मी कुमावत, हरीश चावला, दिनेश कल्याण, सुशील जैन और हेमेंद्र मालवीय को सहवृत पार्षद मनोनीत किया है। महेंद्र सिंह लिखारी यूआईटी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र लिखारी के पुत्र हैं जबकि विजय लक्ष्मी कुमावत वर्तमान में महिला मोर्चा शहर जिला की महामंत्री और सुशील जैन भाजपा शहर जिला के कार्यालय भी मंत्री हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top