उदयपुर। सीआई जितेन्द्र आंचलिया ने गुरूवार को फि र से सूरजपोल थाने में ज्वाईनिंग कर ली है। आंचलिया का पिछले दिनों एक ऑडियों रिकॉर्डिंग में नाम आया था कि उन्होंने और एएसआई रामलाल ने मामले को रफादफा करने के लिए आरोपियों से पैसे लिए है। इस ऑडियों के वायरल होने के बाद आंचलिया और रामलाल को निलम्बित कर दिया गया था, विभागीय जांच में आंचलिया को दोषी नही पाया गया और उन्हें एसपी ऑफिस में बैठने के आदेश दिए गए थे, गुरूवार को आंचलिया ने फिर से सूरजपोल थाने पर तैनाती दे दी है, जबकि एएसआई रामलाल अभी भी निलम्बित चल रहा है।